मामला सुलझा : नहीं लगेगा विवादित जगह पर ट्रांसफार्मर

नजदीकी गांव छाजली की पूनिया पत्ती में नए लग रहे ट्रांसफार्मर की जगह को लेकर दो पक्षों में छिड़े विवाद ने जातिवाद की रंगत ले ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:33 PM (IST)
मामला सुलझा : नहीं लगेगा विवादित जगह पर ट्रांसफार्मर
मामला सुलझा : नहीं लगेगा विवादित जगह पर ट्रांसफार्मर

जागरण संवाददाता, संगरूर

नजदीकी गांव छाजली की पूनिया पत्ती में नए लग रहे ट्रांसफार्मर की जगह को लेकर दो पक्षों में छिड़े विवाद ने जातिवाद की रंगत ले ली। इनमें से एक पक्ष की अगुवाई मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेता गोबिद सिंह छाजली व दूसरे पक्ष की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक सुनाम प्रधान संतराम सिंह कर रहे हैं।

विवाद के रोष में पिछले तीन दिनों से छाजली सुनाम रोड पर लगे धरने को संबोधित करते ब्लाक प्रधान संतराम सिंह ने कहा कि गांव छाजली की पूनिया पत्ती में पिछले लंबे समय से बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। पावरकाम अधिकारियों ने एक नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह का चयन किया था, जिस पर एक-दो परिवारों ने स्टे ली थी। अन्य जगह पर उक्त विरोधी पक्ष ने ट्रांसफार्मर नहीं लगने दिया। इस वजह से करीब सौ घरों की बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। डा. बलजीत सिंह व गुरसेवक सिंह ने भी संबोधित किया।

दूसरी तरफ मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेता गोबिद सिंह छाजली द्वारा ट्रांसफार्मर वाले स्थान पर लगे धरने को संबोधित करते कहा कि उनके दलित परिवारों से कुछ लोग ज्यादती कर रहे है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम सुनाम मनजीत कौर ने कहा कि मामले का हल निकालने हेतु तहसीलदार सुनाम कुलदीप सिंह, डीएसपी बलजिदर सिंह पन्नू, थाना छाजली मुख्य अफसर गगनदीप सिंह सहित बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक की गई है। बैठक में हल निकाला गया तो पहले से लगे ट्रांसफार्मर की पावर को बढ़ा दिया जाएगा, जिससे बिजली सप्लाई की पेश आ रही समस्या हल हो जाएगी और विवादित जगह पर नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी