अहमदगढ़ से वृंदावन यात्रा के लिए ु दो बसें रवाना

श्री राधा-रानी प्रभातफेरी मंडल द्वारा वृदांवन यात्रा के लिए दो बसें रवाना की गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:18 PM (IST)
अहमदगढ़ से वृंदावन यात्रा के लिए ु दो बसें रवाना
अहमदगढ़ से वृंदावन यात्रा के लिए ु दो बसें रवाना

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : श्री राधा-रानी प्रभातफेरी मंडल द्वारा वृदांवन यात्रा के लिए दो बसें रवाना की गईं। इसकी रवानगी नगर कौंसिल के प्रधान विकास टंडन, रोटरी क्लब के प्रधान अजय जैन, उद्योगपति जगदीश गोयल ने सांझे तौर पर संस्था के प्रधान जतिदर जिदी, अरूण गोयल, रजनीश राजू की अगुवाई में हुई।

श्री दुर्गा माता मंदिर से कीर्तन करती हुई संगत गुरुद्वारा सिंह सभा चौंक इकटठा हुई। भजन मंडली की ओर से भजन काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे दिल का मोहन वो दिलदार है, मेरा यार, मेरा गाकर यात्रियों को झूमने लगा दिया। संस्था की ओर से आये हुए मेहमानों तथा पत्रकार भाईचारे को संस्था को सहयोग से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जतिदर जिदी, सतीश खुराना, भरत भूषण, रकेश गोयल, विजय घोना, घोटना जैन, अंकित जिदल, हैपी पतासा, भोजराज शर्मा, कपिस गौतम, हार्दिक शर्मा, मोहनीस गौतम, प्रकशित शर्मा, तेजी कांसल के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी