कालेज को भेंट किए गए 20 लैपटाप

अकाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट संगरूर को ग्लोबल लोजिक हिताची कंपनी समूह नोयडा के एमडी सुमित सूद द्वारा 20 लैपटाप भेंट किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:35 PM (IST)
कालेज को भेंट किए गए 20 लैपटाप
कालेज को भेंट किए गए 20 लैपटाप

जागरण संवाददाता, संगरूर

अकाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट संगरूर को ग्लोबल लोजिक हिताची कंपनी समूह नोयडा के एमडी सुमित सूद द्वारा 20 लैपटाप भेंट किए। इससे पहले अकाल कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां संगरूर में अकाल ग्रुप के चेयरमैन करनवीर सिंह सीबिया की अगुआई में समागम आयोजित किया गया। इसमें हिताची कंपनी की समूह टीम का स्वागत किया गया।

कंपनी के प्रवक्ता चाणक्य द्वारा छात्रों व स्टाफ सदस्यों से कंप्यूटर की नई तकनीक संबंधी जानकारी सांझी की। पश्चात स्कूल की नानक बगीची में पौधारोपण किया। इस पर करणवीर सीबिया द्वारा धन्यवाद करते हुए छात्रों को नई तकनीकें सीखने को प्रेरित किया। आखिर में स्कूल प्रिसिपल डा. रशपिदर कौर ने आए मेहमानों का धन्यवाद कर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी