तेल की बढ़ती कीमतों खिलाफ ट्रक आपरेटरों ने की हड़ताल

पेट्रोल-डीजल कीमतों के विरोध में ट्रक यूनियन के आपरेटरों द्वारा प्रधान सुखविदर सिंह बिट्टू की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM (IST)
तेल की बढ़ती कीमतों खिलाफ ट्रक आपरेटरों ने की हड़ताल
तेल की बढ़ती कीमतों खिलाफ ट्रक आपरेटरों ने की हड़ताल

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) :

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल कीमतों के विरोध में स्थानीय ट्रक यूनियन के आपरेटरों द्वारा प्रधान सुखविदर सिंह बिट्टू की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रक आपरेटरों ने सरकार से तुरंत तेल की कीमतों में कटौती करने की मांग की। यूनियन प्रधान सुखविदर सिंह व रणजीत सिंह ने कहा कि तेल कीमतों में हुई वृद्धि से ट्रक आपरेटरों को कारोबार चलाना मुश्किल हो चला है। ऐसे में वह ट्रकों को घर पर खड़ा करने को मजबूर हो गए हैं। जिससे उन पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है। तूर ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास के नाम पर देश को खोखला कर दिया है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगार नौजवान, अध्यापक, मुलाजिम सड़कों पर धरने प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इस मौके हरजीत सिंह, दविदर सिंह, निर्मल सिंह, प्रीतम सिंह आदि उपस्थित थे। किसानों का पक्का मोर्चा 276 दिनों से जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर चल रहा किसान संगठनों का धरना 276 दिनों से लगातार जारी है। 42 डिग्री तापमान व भीषण लू चलने के बावजूद किसान अपनी मांग पर डटे हुए हैं। शनिवार के धरने को संबोधित करते हुए आल इंडिया किसान फैडरेशन हरमेल सिंह ने कहा कि किसान करीब नौ महीने से केंद्र सरकार के काले कानूनों को रद करवाने हेतु आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। इस मौके, इंद्रपाल सिंह, निर्मल सिंह, जरनैल सिंह, मग्घर सिंह, अमनदीप कौर, राम सिंह, परमवेद, लखमी चंद, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित थे। छठे पे-कमिशन को पेंशनर्स ने किया नामंजूर पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन पंजाब इकाई दिड़बा की बैठक बाबा बैरसीआणा चैरिटेबल अस्पताल में इकाई प्रधान कृष्ण कुमार की अगुआई में हुई। इसमें पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पेश किए छठे पे कमिशन को नामंजूर करते हुए खारिज किया गया। कृष्ण कुमार ने कहा कि मनप्रीत बादल अब तक का मुलाजिम विरोधी रवैये रहा है। प्रत्येक वर्ग के मुलाजिम छठे पे-कमिशन से नाखुश हैं, उसमे संशोधन की मांग कर रहे हैं, लेकिन वित्त मंत्री उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे। इस मौके देवराज सिगला, गुरजंट सिंह, बंता सिंह, गुरचरन सिंह, गुरसेवक सिंह, चरंजी लाल, चरनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी