जरूरतमंदों को बांटी ट्राइसाइकिलें व व्हीलचेयर

इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:52 PM (IST)
जरूरतमंदों को बांटी ट्राइसाइकिलें व व्हीलचेयर
जरूरतमंदों को बांटी ट्राइसाइकिलें व व्हीलचेयर

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाया गया। हलका दिड़बा के कस्बा छाजली में मार्केट कमेटी सुपरघराट जगदेव गागा की अगुआई में दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कानों की मशीनें, बैसाखी आदि वितरित की गई। विभिन्न गांवों से आई 30 जरूरतमंद व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, पांच व्यक्तियों को सुनने वाली कानों की मशीनें, दस व्यक्तियों को बैसाखी व दस व्यक्तियों को स्टीक मुफ्त भेंट की गई। कांग्रेसी नेता सतपाल सत्ता ने कहा कि यूथ कांग्रेस व वर्करों द्वारा लोक सेवा के लिए यत्न किए जा रहे हैं। गुरतेज ढींडसा, दविदर छाजली, राम दास छाजली, निर्मल सिंह, गुरसेवक सिंह, निर्मल सिंह खोखर, कृष्ण छाजली, भूपिदर गागा, गुरजंट सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी