किसान रामता सिंह को दी श्रद्धांजलि

किसान आंदोलन में अपनी जान कुर्बान करने वाले भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के रामता सिंह के नमित गांव खोखर कलां में श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:14 PM (IST)
किसान रामता सिंह को दी श्रद्धांजलि
किसान रामता सिंह को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)

किसान आंदोलन में अपनी जान कुर्बान करने वाले भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के रामता सिंह के नमित गांव खोखर कलां में श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया गया। इसमें किसान संगठन के नेता, गांव निवासी, पारिवारिक सदस्य व नौजवानों ने शिरकत की। यूनियन के ब्लॉक नेता बहादर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए दस महीने से चल रहे संघर्ष में रामता सिंह की अहम भूमिका रही। डीटीएफ पंजाब के राज्य नेता व जिला संगरूर के सचिव हरभगवान गुरने ने कहा कि अपने हकों की लड़ाई के लिए दिन रात जूझना पड़ता है। स्टेज संचालन करते ब्लाक नेता मास्टर गुरचरण खोखर ने कहा कि जंग जारी रहेगी। र यूनियन के ब्लाक नेता सूबा सिंह, राम नंगला, बलजीत सिंह, बिक्कर खोखर, धर्मजीत खोखर सहित गांव निवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी