व्यापार मंडल ने भी किसानों के संघर्ष को दी हिमायत

किसानों द्वारा बुधवार को मनाए जाने वाले काले दिवस को पंजाब ट्रेडज बोर्ड के उपचेयरमैन व संगरूर व्यापार मंडल के प्रधान अमरजीत सिंह टीटू द्वारा समर्थन दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 05:46 PM (IST)
व्यापार मंडल ने भी किसानों के संघर्ष को दी हिमायत
व्यापार मंडल ने भी किसानों के संघर्ष को दी हिमायत

जागरण संवाददाता, संगरूर

किसानों द्वारा बुधवार को मनाए जाने वाले काले दिवस को पंजाब ट्रेडज बोर्ड के उपचेयरमैन व संगरूर व्यापार मंडल के प्रधान अमरजीत सिंह टीटू द्वारा समर्थन दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर किसानों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जाएगी। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

किसान लंबे समय से खेती कानून रद करवाने के लिए दिल्ली की सरहदों पर बैठे धरने दे रहे हैं जबकि केंद्र सरकार के मंत्री उनसे बातचीत करने की बजाय रेस्ट हाउस में आराम फरमा रहे हैं। इस मौके पर कृष्ण कुमार किची, तेजिदर प्रताप पीटी, सरबण शेरी, रत्न गोयल, राम कुमार, एचएस कुमार, सचदेव गोल्डी, शमी कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी