महिला दिवस की तैयारी को निकाली ट्रैक्टर मार्च

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष को तेज करने के मकसद से आठ मार्च को महिला दिवस की तैयारी हेतु दिड़बा में भाकियू एकता उगराहां के ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह शादीहरी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:47 PM (IST)
महिला दिवस की तैयारी को निकाली ट्रैक्टर मार्च
महिला दिवस की तैयारी को निकाली ट्रैक्टर मार्च

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष को तेज करने के मकसद से आठ मार्च को महिला दिवस की तैयारी हेतु दिड़बा में भाकियू एकता उगराहां के ब्लॉक प्रधान दर्शन सिंह शादीहरी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं शामिल हुईं। इससे पहले बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों को स्थानीय अनाज मंडी में इक्टठा किया गया। रैली दौरान गांव का चक्कर लगाते हुए महिलाओं को दिल्ली चलने हेतु प्रेरित किया गया। इसके बाद खेतला पंप पर चल रहे धरने में शिरकत की गई। किसान नेता गुरमेल सिंह, हरबंस सिंह, राम सिंह व रूप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर रैली आठ मार्च को दिल्ली बार्डरों पर महिलाओं के हो रहे विशाल इक्टठ में गांव की महिलाओं की शिरकत हेतु निकाली गई है। आठ मार्च को दिल्ली बार्डर से महिलाओं की कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाए व किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी