नहीं हुई ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी, थाने के सामने धरना जारी

भवानीगढ़ (संगरूर) गत दिनों अनुसूचित जाति से संबंधित नौजवान सतनाम सिंह हादसे का मामला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 12:25 AM (IST)
नहीं हुई ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी, थाने के सामने धरना जारी
नहीं हुई ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी, थाने के सामने धरना जारी

जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर): गत दिनों अनुसूचित वर्ग से संबंधित युवक सतनाम सिंह की पीजीआइ चंडीगढ़ में हुई मौत के विरोध में मजदूरों ने सीपीआइ एमएल लिब्रेशन के नेतृत्व में भवानीगढ़ थाने के समक्ष लगाया गया धरना पिछले चौबीस घंटे से लगातार जारी है। इसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं व मजदूर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रात भर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दूसरे दिन के धरने को संबोधित करते हुए मजदूर मुक्ति मोर्चा के पंजाब प्रधान भगवंत सिंह समाओं, उप प्रधान गोबिद सिंह छाजली, जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के मनप्रीत सिंह, ट्रेड यूनियन नेता किशन सिंह, घमंड सिंह, दलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में जंगल राज शुरू हो चुका है। जिसके कारण किसी भी मजलूम की आवाज इंसाफ करने वालों के कानों तक नहीं पहुंच रही है। सतनाम सिंह का कई दिन पहले सड़क हादसा हो गया था। उसे पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया था। पुलिस अधिकारियों द्वारा कैमरे में कैद हुए हादसे को देखने के बावजूद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द न माना गया तो 20 नवंबर से डीएसपी भवानीगढ़ के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा।

धरने में शामिल मृतक के पिता लाल सिंह व अन्य परिवारिक सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई करते हुए एससी एक्ट के तहत केस दर्ज न किया गया तो सतनाम सिंह के मृत शरीर का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। बीरबल लेहल कलां, फल्लड़ सिंह लड्डा, लाल सिंह, प्रेम सिंह, लाभ कौर, गुरविदर कौर, हरबंस कौर व हरपाल कौर के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरिदर सिंह बल्ल ने कहा कि पुलिस द्वारा सड़क हादसे के मामले में पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। अब पीड़ित परिवार के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक का नाम भी केस में दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी