टोल प्लाजा कंपनी ने वेतन देने से मुंह मोड़ा, वर्करों ने लगाया पक्का मोर्चा

नेशनल हाईवे चंडीगढ़-बठिडा के कालाझाड़ टोल प्लाजा वर्करों ने दिसंबर से वेतन न मिलने के रोष में कालाझाड़ टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा शुरु कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:29 PM (IST)
टोल प्लाजा कंपनी ने वेतन देने से मुंह मोड़ा, वर्करों ने लगाया पक्का मोर्चा
टोल प्लाजा कंपनी ने वेतन देने से मुंह मोड़ा, वर्करों ने लगाया पक्का मोर्चा

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

नेशनल हाईवे चंडीगढ़-बठिडा के कालाझाड़ टोल प्लाजा वर्करों ने दिसंबर से वेतन न मिलने के रोष में कालाझाड़ टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा शुरु कर दिया है। इसके तहत वर्करों ने संबंधित कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के राज्य उपप्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि नेशनल हाईवे अथार्टी आफ इंडिया द्वारा किसान आंदोलन का बहाना बनाकर पंजाब व हरियाणा के टोल प्लाजों को सस्पेंड कर नई दीतार सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी को ठेका दे दिया है। ऐसे में पुरानी टोल प्लाजा कंपनी फीडबैक हाईवेज ओएमटी लिमिटेड ने वर्करों को वेतन देने से साफ इंकार कर दिया है। फीडबैक कंपनी नेशनल हाईवे आफ इंडिया कंपनी से कलेम लेने का बहाना लगाकर भागने की तैयारी में थी, जिस पर वर्करों ने टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन को साथ में लेकर मौके पर जाकर टोल प्लाजा कार्यालय का घेराव कर लिया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा वर्करों की हिमायत की गई।

यूनियन के राज्य प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़ ने केंद्र सरकार की सख्त शब्दों में निदा की। फैसला किया गया कि टोल प्लाजा यूनियन के पांच कर्मचारी रोजाना भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ऐसे में यदि कोई जानी नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी टोल कंपनी व संबंधित अथार्टी की होगी। लाडी ने कहा कि पंजाब व हरियाणा टोल प्लाजा नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा वर्करों को डीसी रेट पर ठेके देना किरत कानून का उल्लंघन है। कालाझाड़ टोल कंपनी पर 50 लाख रुपये से अधिक वेतन के पैसे टोल कंपनी फीडबैक हाईवे की ओर बकाया हैं परन्तु कंपनी झूठे वादे कर भागने की फिराक में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने वर्करों का बकाया नहीं दिया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

इस मौके पर दविदरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, बलजिदर सिंह, गुरदीप सिंह, जगतार सिंह, नरिदर सिंह, प्रशोत्म सिंह, नाजर सिंह, रिकू सिंह, सलीम खान, लखविदर सिंह, अवतार सिंह, कुलविदर सिंह, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी