टोल प्लाजा पहुंची नई कंपनी का टोल कर्मचारियों ने किया विरोध

टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा कालाझाड टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की नौकरी बहाली की मांग को लेकर भाकियू एकता उगराहां के सहयोग से नए संघर्ष की शुरुआत कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:29 PM (IST)
टोल प्लाजा पहुंची नई कंपनी का टोल कर्मचारियों ने किया विरोध
टोल प्लाजा पहुंची नई कंपनी का टोल कर्मचारियों ने किया विरोध

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा कालाझाड टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की नौकरी बहाली की मांग को लेकर भाकियू एकता उगराहां के सहयोग से नए संघर्ष की शुरुआत कर दी गई है।

वीरवार को कालाझाड टोल प्लाजा पर पहुंची नई सिक्योरिटी एजेंसी दीतार का टोल कर्मचारियों ने विरोध किया। उन्होंने कंपनी से पहले पुराने कर्मचारियों को ड्यूटी पर बहाल करने की मांग की। कंपनी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। इसके रोष में कर्मचारी यूनियन ने कंपनी व संबंधित अथार्टी के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे लोकल प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों को शांत करवाया। इसके बाद कर्मचारियों ने पक्के धरने पर बैठने का फैसला लिया। टोल प्लाजा यूनियन के राज्य उप प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि नई टोल कंपनी पुरानी टोल प्लाजा कंपनी की तरफ से नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया से किया एग्रीमेंट लागू नहीं कर रही। वह कर्मचारियों से जबरदस्ती काम करवाना चाहती है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू एकता उगराहां के ब्लाक प्रधान अजैब सिंह ने कहा कि किसी कर्मचारी से धक्केशाही नहीं करने दी जाएगी, नौकरी बहाली तक यूनियन उनका साथ देगी। इस मौके पर ब्लॉक नेता कर्मचंद, गुरदेव सिंह, दविदरपाल सिंह, नारायण सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, मनप्रीत सिंह, परविदर सिंह, प्रदीप सिंह, सुखविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी