आरोपित पर कार्रवाई के लिए थाने समक्ष लगाया धरना

धर्मगढ़ के मजदूर की गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा हमला कर बुरी तरह से पिटाई करने के मामले में बुधवार को थाने समक्ष रोष प्रदर्शऩ किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 07:32 PM (IST)
आरोपित पर कार्रवाई के लिए थाने समक्ष लगाया धरना
आरोपित पर कार्रवाई के लिए थाने समक्ष लगाया धरना

संवाद सूत्र, चीमा (संगरूर)

धर्मगढ़ के मजदूर की गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा हमला कर बुरी तरह से पिटाई करने के मामले में बुधवार को थाने समक्ष रोष प्रदर्शऩ किया। मारपीट से मजदूर की बाजू व टांगे टूट गईं। इस समय पीड़ित सिविल अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में आरोपी पर कार्रवाई न होने के रोष में गांव निवासियों द्वारा थाना धर्मगढ़ का घेराव कर नारेबाजी की गई।

मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब की अगुवाई में लगे धरने दौरान कामरेड गोबिद सिंह छाजली व पीड़ित परिवार के नायब सिंह ने बताया कि मजदूर कुलदीप सिंह गांव के गुरमेल सिंह से खेती का काम माहवार वेतन पर काम करता था। परेशानी आने पर उसने काम से मना कर दिया व व्यक्ति के पैसे वापस कर दिए, तो गुरमेल सिंह ने लुढण सिंह के जरिए नजदीकी पेट्रोल पंप पर कुलदीप सिंह को बुरी तरह से पिटवा दिया। इससे उसके शरीर को काफी क्षति पहुंची। गांव निवासियों व परिवार ने मांग की कि आरोपी पर एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

इस मौके कमेटी सदस्य नायब सिंह, देवराज सिंह, जगसीर सिंह, प्रगट सिंह, जसपाल सिंह, सुखदीप सिंह, सतगुर सिहं, बलविदर सिंह, गुरशरन सिंह, सिकंदर सिंह, रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे। ------------ थाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की तह तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जा रही है।

--बलजीत सिंह घुमाण, थाना धर्मगढ़ के प्रमुख

chat bot
आपका साथी