गठबंधन टूटने से भाजपा को नहीं कोई नुकसान : गुप्ता

संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) शिरोमणि अकाली दल (ब) द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़ने का कोई नुकसान नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:03 PM (IST)
गठबंधन टूटने से भाजपा को नहीं कोई नुकसान : गुप्ता
गठबंधन टूटने से भाजपा को नहीं कोई नुकसान : गुप्ता

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : शिरोमणि अकाली दल (ब) द्वारा भाजपा से गठबंधन तोड़ने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन शब्दों का प्रगटावा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुप्ता, शंकर बांसल एवं हरदीप सिंह सिदड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि अकाली दल का एनडीए से नाता तोड़ने पर पंजाब में भाजपा को किसी भी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि भाजपा एक मजबूत पार्टी बनकर जनता के बीच जाएगी। भाईचारा तोड़ने से पहले ही मालवा के अधिकतर कार्यकर्ता अकाली दल से गठबंधन तोड़ने की काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे, परंतु केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व गठबंधन तोड़ना नहीं चाहते थे, क्योंकि इसका लाभ कांग्रेस व अन्य पार्टी को मिलता दिखाई दे रहा था, लेकिन अब जातिय समीकरण के अनुसार पंजाब में पार्टी का आधार पहले से अधिक मजबूत होगा। भाजपा का विस्तार हर गांव एवं हर वर्ग में पहले से ही किया जा रहा है, जिसके कारण राज्य की दूसरी पार्टियों को यह बात हजम नही आ रही है। इससे साफ पता लगता है कि अकाली दल ने यह फैसला बौखलाहट में आ कर लिया है। उन्होंने कहा अब सभी को आपसी मतभेद भुलाकर नई बुलंदियों पर लेकर जाने की चुनौती है। पंजाब के लोग पहले ही काग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य दलों से दुखी है, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को तरक्की की तरफ लेकर जा सकती है।

chat bot
आपका साथी