भाजपाइयों ने किया पंडित दीनदयाल को याद

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल ने पौधे लगवाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:56 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:12 AM (IST)
भाजपाइयों ने किया पंडित दीनदयाल को याद
भाजपाइयों ने किया पंडित दीनदयाल को याद

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बांसल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. जगमिदर सैनी, मंडल महासचिव मुकेश वर्मा ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे, वह एकातव मानवता एवं अंत्योदय के पक्के विचारक थे। वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुड़े हुए थे व उन्होंने ने प्रचारक के रूप में काम किया था। वह भारतीय जनसंघ के पहले महासचिव बने व बाद में अध्यक्ष रहे। पंजाब में 1952 में विधानसभा चुनाव हुए उस समय सुनाम विधानसभा सीट पर जब राम लाल छाहड़िया चुनाव लड़े थे, उस समय वह सुनाम में प्रचार करने के लिए आए थे। इसलिए सुनाम की जनता व कार्यकर्ता के लिए बहुत ही मान की बात है, देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समय पार्टी के नेताओं को हमेशा याद करती आ रही है।

chat bot
आपका साथी