आंधी में उड़े धरनाकारियों के शेड, बरसात में गुजारी रात

शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिगला की कोठी के समक्ष 31 दिसंबर से पक्के मोर्चे पर बैठे बेरोजगार सांझा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पक्का मोर्चा रविवार को भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:37 PM (IST)
आंधी में उड़े धरनाकारियों के शेड, बरसात में गुजारी रात
आंधी में उड़े धरनाकारियों के शेड, बरसात में गुजारी रात

जागरण संवाददाता, संगरूर

शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिगला की कोठी के समक्ष 31 दिसंबर से पक्के मोर्चे पर बैठे बेरोजगार सांझा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पक्का मोर्चा रविवार को भी जारी रहा। शनिवार रात्रि चली तेज आंधी के कारण धरनाकारियों का शेड उड़ गया। धरनाकारियों को सरकार की उदासीनता के अलावा कुदरती आफतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

धरने स्थल पर बैठे बेरोजगार सांझा मोर्चा के कार्यकर्ता संदीप सिंह गिल, परमिदर सिंह, रविदर सिंह, संदीप सिंह मोफर ने कहा कि शनिवार रात आंधी के कारण उनके धरनास्थल का शेड उड़ गया, इस कारण उन्हें रात के समय खुले आसमान के तले गुजारना पड़ा। बरसात के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

मोर्चे के नेता सुखविदर सिंह ढिलवां ने कहा कि बेरोजगारों को अपने रोजगार के लिए जहां मोती महल के आगे पुलिस की धक्केशाही का सामना करना पड़ा, वहीं कुदरती आफतों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा चुनावों के समय किए वादों से मुकरने का आरोप लगाया कि चुनावों के समय में कांग्रेस ने सभी बेरोजगारों को रोजगार देने व घर-घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार वर्ष का समय गुजरने के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारों ने कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए अपने घरों के दरवाजे पर कांग्रेसियों के लिए नो एंट्री के बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी