बरसात की वजह से विधवा महिला के घर की छत गिरी

रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह से शहर में रहने वाली गरीब विधवा महिला के मकान की छत गिर गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:06 PM (IST)
बरसात की वजह से विधवा महिला के घर की छत गिरी
बरसात की वजह से विधवा महिला के घर की छत गिरी

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर)

रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह से शहर में रहने वाली गरीब विधवा महिला के मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि उस समय घर पर कोई नहीं था। भाई वीर सिंह नगर में रहने वाली विधवा महिला सोना रानी ने बताया कि उसके पति पूर्ण चंद की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। इस समय वह अकेले घर पर रहकर जीवन बसर करती है। जब वह शहर से बाहर दवा लेकर वापस घर लौटी, तो मकान की छत टूट कर बैड पर गिरी पड़ी थी। उसने कहा कि घर में कमाने वाला न होने की वजह से वह पुराने मकान की मरम्मत नहीं करवा सकी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। समाज सेवी लक्की गरचा, पूर्व कौंसलर दीपक शर्मा ने पंजाब सरकार से मांग की कि पीड़ित महिला को मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी