फौजी ने लगाया ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप

नजदीकी गांव भट्टीवाल कलां में छुट्टी काटने आए फौजी ने ससुराल परिवार पर उसकी व उसकी माता की मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:24 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:24 PM (IST)
फौजी ने लगाया ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप
फौजी ने लगाया ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

नजदीकी गांव भट्टीवाल कलां में छुट्टी काटने आए फौजी ने ससुराल परिवार पर उसकी व उसकी माता की मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती फौजी बलविदर सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी श्रीनगर में है। वह गत दिनों छुट्टी काटने के लिए गांव आया था, उसकी शादी आजमगढ़ हुई है। गत शाम उसकी खाने को लेकर अपनी पत्नी से तकरार हो गई। इसकी शिकायत उसकी पत्नी ने अपने परिवार वालों को कर दी। इसके बाद उसे उसके ससुर, साले व आधा दर्जन के करीब आए व्यक्तियों ने बुरी तरह से घर आकर पीटा। जब उसकी मां ने छुड़ाना चाहा तो उसे भी लाठियों से बुरी तरह पीटा।

पत्नी से संपर्क किया तो उसने कहा कि बलविदर उसे घरेलू खर्च नहीं देता था, इसलिए रोजाना कलेश रहता था। गत रात उसने इसी कलेश में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब परिवार वालों ने बलविदर को घर आकर समझाया तो उसने उनसे हाथापाई की।

भवानीगढ़ थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह संधू ने कहा कि पुलिस के पास बलविदर व उसकी मां से की मारपीट संबंधी सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी