12 लाख के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

नजदीकी गांव मौड़ां में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली दवा निगल आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 04:49 PM (IST)
12 लाख के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान
12 लाख के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

जेएनएन, दिड़बा, संगरूर :

नजदीकी गांव मौड़ा में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली दवा निगल आत्महत्या कर ली। इस संबंधी जानकारी देते मृतक के रिश्तेदार प्रगट सिंह ने बताया कि किसान बिक्रम सिंह 41 के पास दो एकड़ जमीन थी व उसके सिर पर करीब 12 लाख रुपये का सरकारी व गैर सरकारी कर्ज था। मृतक के बेटे हरमिदर सिंह ने बताया कि उसके पिता पिछले कई माह से कर्ज न लौटाने के चलते परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने खेतों में जाकर जहरीली दवा निगल ली। पता चलने पर उसने पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। गांव के सरपंच जरनैल सिंह ने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार की सरकार मदद करे व उसके बेटे को सरकारी नौकरी दे। पुलिस चौकी मैहलां के इंचार्ज सोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके लाश का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी