धरने पर जा रहे किसान की मौत

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने को लेकर कालाझाड़ टोल प्लाजा पर लगे धरने में पहुंचे किसान की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:29 PM (IST)
धरने पर जा रहे किसान की मौत
धरने पर जा रहे किसान की मौत

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर) केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने को लेकर कालाझाड़ टोल प्लाजा पर लगे धरने में पहुंचे किसान की मौत हो गई। अंतिम संस्कार गांव के शमशानघाट में कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के राज्य प्रचार सचिव जगतार सिंह व ब्लॉक प्रधान अजैब सिंह लक्खेवाल ने बताया कि गांव राजपुरे का किसान बलविदर सिंह गांव से महिलाओं व किसानों को अपने ट्रैक्टर ट्राली के जरिए लाने व ले जाने की जिम्मेदारी निभा रहा था। शनिवार को ट्रैक्टर चलाते समय उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। किसान नेताओं ने मांग की कि पीड़ित परिवार पर दस लाख रुपये का कर्ज है। ऐसे में एक सदस्य को सरकारी नौकरी व दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। हरदेव सिंह, बहादुर सिंह, सतनाम सिंह व भगवंत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी