धूरी की विवाहिता की भाखड़ा से मिली लाश, पति समेत ससुरालियों पर केस

हिसार के नजदीक हरियाणा राज्य से गुजरती भाखड़ा (नहर) से पुलिस ने धूरी के नजदीकी शेरपुर सोढि़यां की रहने वाली विवाहिता की लाश बरामद की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:06 PM (IST)
धूरी की विवाहिता की भाखड़ा से मिली लाश, पति समेत ससुरालियों पर केस
धूरी की विवाहिता की भाखड़ा से मिली लाश, पति समेत ससुरालियों पर केस

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर) : हिसार के नजदीक हरियाणा राज्य से गुजरती भाखड़ा (नहर) से पुलिस ने धूरी के नजदीकी शेरपुर सोढि़यां की रहने वाली विवाहिता की लाश बरामद की है। थाना सदर धूरी पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर विवाहिता के पति, सास-ससुर समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या करके शव को भाखड़ा में फेंक दिया है।

रुलदू सिंह पुत्र बारू सिंह निवासी बरसट जिला पटियाला ने बताया कि उसकी बेटी कमलप्रीत कौर की गांव शेरपुर सोढि़यां निवासी गुरसेवक सिंह से नवंबर 2015 में शादी हुई थी। विवाह के बाद पांच साल का बेटा भी भी है। विवाह के कुछ समय बाद से ही कमलदीप कौर को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पति व ससुराल वाले मारपीट भी करते थे। 22 नवंबर को उसे दामाद का फोन आया था कि कमलप्रीत कौर घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है। उन्हें शक है कि ससुराल वालों ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। 25 नवंबर को हरियाणा राज्य के हिसार इलाके से पुलिस ने सूचना दी थी। वे लोग मौके पर पहुंचे व लाश की शिनाख्त की थी।

थाना सदर धूरी पुलिस ने मृतका के पति गुरसेवक सिंह, ससुर दर्शन सिंह, सास अमरजीत कौर, देवर संदीप सिंह निवासी शेरपुर सोढि़यां व देवरानी लखवीर कौर व उसके पति मनिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी