हरियाणा सरकार का रवैया बेहद निदनीय: अरोड़ा

हरियाणा की खट्टर सरकार ने खेती कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां चलाकर बेहद निदनीय व्यवहार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 04:29 PM (IST)
हरियाणा सरकार का रवैया बेहद निदनीय: अरोड़ा
हरियाणा सरकार का रवैया बेहद निदनीय: अरोड़ा

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : हरियाणा की खट्टर सरकार ने खेती कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां चलाकर बेहद निदनीय व्यवहार किया है। यह बात प्रेस नोट में हलका सुनाम के सीनियर नेता अमन अरोड़ा ने कही।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने किसानों के साथ जो करनाल में मानवता का अपमान किया है, उसे कभी भी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र की मोदी सरकार किसानों को तबाह करने व चहेते कारपोरेट को खुश करने के लिए तीनों खेती कानून लेकर आई। अब संविधान को अनदेखा कर डंडे के जोर से किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी