तेजपाल सिंह बने भाकियू सिद्धूपुर के इकाई प्रधान

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक गांव कपियाल में जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा व जिला खजांची कश्मीर सिंह काकड़ा की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 04:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 04:13 PM (IST)
तेजपाल सिंह बने भाकियू सिद्धूपुर के इकाई प्रधान
तेजपाल सिंह बने भाकियू सिद्धूपुर के इकाई प्रधान

जागरण संवाददाता, संगरूर : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक गांव कपियाल में जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा व जिला खजांची कश्मीर सिंह काकड़ा की अगुआई में हुई। बैठक में किसानी मुद्दों पर विचार विमर्श करते किसान नेता रण सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा अपनी संसद चलाकर केंद्र सरकार के कान तक आवाज पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। गांव इकाई के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से तेजपाल सिंह को प्रधान, बलजिदर सिंह को सीनियर उपप्रधान, त्रिलोचन सिंह को उपप्रधान, गुरचरन सिंह खजांची, मजीद मोहम्मद महासचिव, निशान सिंह प्रेस सचिव चुना गया। जबकि प्रदीप सिंह, हरजंट सिंह, बलजिदर सिंह, हरपाल सिंह, राजवीर सिंह, गुरविदर सिंह, अवतार सिंह, दविदर सिंह, जगतार सिंह, शगनप्रीत सिंह, पुशपिदर सिंह, विदर सिंह, जगवीर सिंह, रूपिदर सिंह, मनप्रीत सिंह, अमृत सिंह इत्यादि को सदस्य चुना गया।

chat bot
आपका साथी