गिद्दा व डांस करके तीज का त्योहार मनाया

स्थानीय सिविल अस्पताल में मौजूद विश्वास स्कूल में तीज का त्योहार मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 04:38 PM (IST)
गिद्दा व डांस करके तीज का त्योहार मनाया
गिद्दा व डांस करके तीज का त्योहार मनाया

जागरण संवाददाता, संगरूर

स्थानीय सिविल अस्पताल में मौजूद विश्वास स्कूल में तीज का त्योहार मनाया गया। विश्वास स्कूल की मुख्य प्रबंधक डा. सुखदीप कौर की अगुआई में तीज प्रोग्राम के दौरान महिलाओं व समूह स्टाफ ने शिरकत की। सभी ने बोलियों पर गिद्दा व डांस करके तीज का त्योहार मनाया।

डा. सुखदीप कौर ने कहा कि अपने सभ्याचार से जुड़े रहने व आने वाली पीढ़ी को अपने विरसे बाबत जानकारी देने के लिए इस प्रकार के प्रोग्राम का आयोजन किया जाना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिदगी में ऐसे सभ्याचारक प्रोग्राम लुप्त होते जा रहे हैं, लेकिन इसे बचाना हर किसी की जिम्मेदारी है। समागम में एकत्रित हुई महिलाओं ने तीज के प्रोग्राम का खूब आनंद लिया। समागम के दौरान जानवी, सुखमन, रेणु शर्मा ने कहा कि जुलाई-अगस्त मध्य में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। तीज का त्योहार मुख्यत स्त्रियों का त्योहार है। इस समय जब प्रकृति चारों तरफ हरियाली की चादर सी बिछा देती है तो प्रकृति की इस छटा को देखकर मन पुलकित होकर नाच उठता है व जगह-जगह झूले पड़ते हैं। सभी को यह त्योहार मिलजुलकर मनाया चाहिए।

chat bot
आपका साथी