वजीफा राशि घोटाला : आप ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

एससीएसटी छात्रों की पोस्ट स्कालरशिप में किए घपले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:29 PM (IST)
वजीफा राशि घोटाला : आप ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला
वजीफा राशि घोटाला : आप ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, संगरूर

एससीएसटी छात्रों की पोस्ट स्कालरशिप में किए घपले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। शनिवार को शहर के लालबती चौंक में पंजाब सरकार के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का पुतला फूंका व नारेबाजी की।

पार्टी के राज्य नेता डा. गुनिदरजीत सिंह जवंधा व आप के जिला इंचार्ज दविदर सिंह बंदेशा ने कहा कि पंजाब सरकार घपलों की सरकार साबित हुई है। सरकार के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने गरीब दलित छात्रों के वजीफे की राशि हड़प ली है। आम आदमी पार्टी इन फंडों को जारी करवाने के लिए सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार ने अभी तक अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए कोई फंड जारी नहीं किया। कालेजों के एससी छात्रों को कोई पैसा नहीं दिया, जिससे उनमें रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा फंड जारी नहीं किए जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, एसएस चट्ठा धूरी, चरणजीत सिंह संगरूर, डा. अनवर भसौड़ गुरचरन सिंह, कुक्की लदाल, जसवीर सिंह कुदनी के अलावा पार्टी के नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी