अक्टूबर माह में चलेगा विशेष सफाई अभियान : डीसी

आजादी की 75वीं वर्षागांठ के मद्देनजर आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 05:07 PM (IST)
अक्टूबर माह में चलेगा विशेष सफाई अभियान : डीसी
अक्टूबर माह में चलेगा विशेष सफाई अभियान : डीसी

जागरण संवाददाता, संगरूर : आजादी की 75वीं वर्षागांठ के मद्देनजर आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। इसके तहत युवा मामले व खेल मंत्रालय विभाग द्वारा स्वच्छ भारत प्रोग्राम चलाया गया है, ताकि लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया जा सके। उक्त विचार डीसी रामवीर ने शहर के नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में क्लीन इंडिया लागो वाली टी शर्ट जारी करते व्यक्त किए। डीसी ने बताया कि एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के लिए एडीसी (विकास) रजिदर सिंह बत्तरा को जिला स्तरीय रिव्यू कमेटी का नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। अभियान के दौरान जिला स्तर पर 11 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट को एकत्र करने का लक्ष्य रखा है, जिसका 31 अक्टूबर को निपटारा किया जाएगा। जिले के समूह गांव में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े यूथ क्लबों व एनएसएस प्रोग्राम के जरिये सफाई मुहिम चलाई जाएगी। एडीसी रजिदर बत्तरा ने जिला निवासियों को प्लास्टिक से बनी सामग्री की कम से कम प्रयोग करने की अपील की। कहा कि वह प्लास्टिक के कचरे का निपटारा करवाने में सरकार का साथ दें। इस मौके पर जिला यूथ अफसर अंजलि चौधरी, जिला खेल अफसर रणबीर सिंह, एनएसएस प्रोग्राम अफसर रूपिदर शर्मा सहित नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी