समाजसेवी सीनियर सिटीजन को किया सम्मानित

संगरूर सीनियर सिटीजन भलाई संस्था द्वारा समागम आयोजित कर समाजसेवा करने वाले गणमान्यों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:19 PM (IST)
समाजसेवी सीनियर सिटीजन को किया सम्मानित
समाजसेवी सीनियर सिटीजन को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर

संगरूर सीनियर सिटीजन भलाई संस्था द्वारा समागम आयोजित कर समाजसेवा करने वाले गणमान्यों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसमें गुरपाल सिंह गिल, खत्री सभा के राज्य प्रधान व खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड पंजाब के सदस्य और सभा के सरप्रस्त दलजीत सिंह जख्मी, ओपी खिपल व महाशा सुरिदर गुप्ता को सम्मानित किया गया।

संस्था के प्रधान व ग्रीन पंजाब सोसायटी के राज्य प्रधान पाला मल सिगला ने कहा कि संस्था द्वारा बुजुर्गों की देखभाल, मेडिकल चेकअप कैंप व पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। स्टेट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि संस्था सिगला की अगुआई में आगे बढ़ रही है। उनकी ओर से एक शैड भी बनाकर दिया गया है। जल्द बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा करवाई जाएगी। चरणजीत सिंह उडारी ने कहा कि सभी को मिलकर बुजुर्गों की संभाल करनी चाहिए। इसके लिए संस्था की नीतियों को आगे बढ़ाना होगा।

संस्था के महासचिव व पेंशनर नेता भूपिदर सिंह, गुरिदरजीत सिंह वालिया, पृथ्वीराज गांधी, ओपी अरोड़ा, बलदेव गुप्ता, ओपी खिपल, गुरजंट सिंह सिद्धू, बलवंत सिंह मंडी बोर्ड, सुरिदरपाल सिदकी, सुखदेव सिंह रत्न, सुधीर वालिया, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरीश चंद अरोड़ा, नराता राम, वेद प्रकाश, नराता राम, गुलाब कौर, प्यारा लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी