समाजसेवा करने वाले पेंशनर सम्मानित

स्थानीय जिला पेंशनर भवन तहसील कांप्लेक्स में स्टेट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सभ्याचारक व सम्मान समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:52 PM (IST)
समाजसेवा करने वाले पेंशनर सम्मानित
समाजसेवा करने वाले पेंशनर सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर

स्थानीय जिला पेंशनर भवन तहसील कांप्लेक्स में स्टेट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सभ्याचारक व सम्मान समारोह करवाया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय पेंशनर नेता राज कुमार अरोड़ा ने अगुवाई की। प्रधानगी मंडल में चेयरमैन रविदर गुड्डू, संरक्षक प्रो. सुरेश गुप्ता, मुख्य सलाहकार डा. चरणजीत सिंह उडारी, आरएल पांधी, जसवीर सिंह खालसा, करनैल सिंह सेखों, डा. मनमोहन सिंह, किशोरी लाल, कंवलजीत सिंह, सुरिदर सिंह सोढी, सुरजीत सिंह कालिया व पवन शर्मा शामिल थे। मुख्य मेहमान के तौर पर वृद्ध आश्रम बडरुखां के प्रधान बलदेव सिंह गोसल, इंजी. प्रवीन बांसल, इंजी. अशोक वर्मा, इंजी. स्वामी रविदर गुप्ता, प्रो. मलकीत सिंह खटड़ा, कुलदीप सिंह बागी,राकेश शर्मा आदि द्वारा शिरकत की गई। तिलक राज सतीजा, राकेश गुप्ता व अशोका डल्ला द्वारा संयुक्त तौर पर किए गए मंच संचालन के दौरान अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने बताया कि एसोसिएशन पिछले दस वर्षों से स्टेट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के नाम अधीन सामाजिक, धार्मिक व लोक भलाई के कार्य करती आ रही है। संस्था द्वारा बुजुर्ग दिवस व पेंशनर दिवस मनाए जाते हैं। अब संस्था का नाम बदल कर स्टेट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन रखा गया है, परंतु इसके काम का क्षेत्र व काम पहले की तरह निरंतर जारी हैं।

समागम के दौरान इंजी. बलदेव सिंह गोसल को उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवा व बुजुर्ग भलाई के कार्यों के लिए 86 वर्ष की आयु पूरी होने पर सम्मानित करके जन्म दिन की मुबारकबाद दी गई। इसके अतिरिक्त प्रो. मलकीत सिंह खटड़ा, स्वामी रविदर गुप्ता व सुरिदरपाल सिंह सिद्दकी को भी विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के लिए किए कार्यों के कारण सम्मानित किया गया।

इसी तरह महिदर सिंह ढींडसा, मुकेश कुमार, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह बागी, रकेश गुप्ता, शक्ती मित्तल, राजिदर चंगाल, मदन गोपाल, मंगत राज सखीजा, सतपाल सिगला, हेम राज, सुरिदरपाल, परमजीत सिंह टिवाना,शिदरपाल अष्टा अमरदास घाबदां, सुरिदरपाल गर्ग, जतिदर गुप्ता, जगदीश कालड़ा व अशोक नागपाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लोक हित की गई सेवाओं को सराहा गया। कुलवंत राय बांसल, जगदीश राय सिगला, बलजिदर सिंह थानेदार, जगदीश सिंह वालिया, मास्टर प्रीतम सिंह, ओपी ग्रोवर, पंडित राज कुमार शर्मा, बाबा प्यारा सिंह, भूषण कुमार, प्रहलाद सिंह,केलाश ग्रोवर, जगदीश राय सिगला, मिट्ठू राम, वरिदर बांसल, कुलवंत राय बांसल, मेघ राज वैद हाकम सिंह, हरी चंद महिता, राम प्रकाश शर्मा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पेंशनर व सीनियर सिटीजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी