एसके हंस बने भाजपा एससी मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता

लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में काम करने वाले एसके हंस को भाजपा एससी मोर्चा के प्रांतीय प्रधान राज कुमार अटवाल ने एससी मोर्चा का प्रांतीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 04:05 PM (IST)
एसके हंस बने भाजपा एससी मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता
एसके हंस बने भाजपा एससी मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता

संवाद सहयोगी, मालेरकोटला (संगरूर) : लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में काम करने वाले एसके हंस को भाजपा एससी मोर्चा के प्रांतीय प्रधान राज कुमार अटवाल ने एससी मोर्चा का प्रांतीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंधी घोषणा करते हुए मालेरकोटला पहुंचे अटवाल ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जिसमें वर्करों की ओर से किए कार्यों का सही समय पर सही मूल्य मिलता है। इसके चलते एसके हंस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। जिस दिन से भाजपा ने देश की बागडोर संभाली है तब से देश की कायाकल्प कर दी है। किसान आंदोलन संबंधी उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का जल्द हल निकाला जाएगा। राज्य प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किए गए एसके हंस ने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी र्गइ जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उनके साथ जोगीराम साहनी पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर, रवि बाली राज्य उपप्रधान, रीना जोशी प्रोग्राम इंचार्ज पंजाब, सुरेश जैन जिला सचिव, मीना खोखर जिला प्रधान महिला मोर्चा, सुरजीत सिंह सिद्धू जिला प्रधान एससी मोर्चा, पवन वर्मा जिला संगरूर, याहिद पीर राज्य उपप्रधान, अमन थापर मंडल प्रधान-वन, दविदर सिगला बॉबी मंडल प्रधान-टू, सरोज शर्मा जिला महासचिव, अंकू जख्मी, जिम्मी जैन सीनियर नेता, भावना जैन मंडल प्रधान महिला मोर्चा-वन, सनोली गोयल प्रधान मंडल प्रधान-2, स्वीहा अख्तर उपप्रधान, निर्भय सिंह छन्ना सीनियर नेता, गुरचरन कौर, रोकी थापर, राजीव कल्याण, संजय गिल, शबनम वाल्मीकि, गुरजीत सिंह प्रधान पंजाब प्रदेश पल्लेदार यूनियन डिपो धूरी, जसबीर सिंह छन्ना आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी