सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर छह लाख ठगे

थाना लौंगोवाल पुलिस ने सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:14 PM (IST)
सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर छह लाख ठगे
सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर छह लाख ठगे

संवाद सूत्र, संगरूर

थाना लौंगोवाल पुलिस ने सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जगतार सिंह निवासी बच्छूआना ने बताया कि मलकीत सिंह उर्फ कीतू निवासी लौंगोवाल व हरमनजोत कौर निवासी चन्नो हाल आबाद शिवम कालोनी संगरूर ने मिलीभगत करके नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके साथ लाखों रुपये की ठगी की है।

जगतार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों आरोपितों का उनके एक रिश्तेदार के घर आना-जाना था। उन्होंने उन्हें व उनके रिश्तेदारों को भरोसा दिलाया हरमनजोत कौर का पति गुरमीत सिंह फौजी (सैनिक) है व उसकी सेना में बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है। वह सेना में भर्ती करवा सकता है, जिसके लिए एक व्यक्ति के 1 लाख 55 हजार रुपये लगेंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि हरमनजोत कौर व कीतू की बातें सुनकर वह झांसे में आ गए और रोजगार प्राप्ति की उम्मीद पर उन्होंने चार परिवारों के लड़कों को सेना में भर्ती करवाने के लिए उन्हें 6 लाख 20 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आज दो साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई नौकरी नहीं दिलाई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने अपने पैसे वापिस मांगे तो पहले तो वह पैसे लौटाने के लिए समय मांगता रहा, लेकिन बाद में वह पैसे देने से भी मुकर गए, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना लोंगोवाल पुलिस को कर दी है। पुलिस ने बयान के आधार पर मलकीत सिंह निवासी लोंगोवाल व हरमनजोत कौर निवासी संगरूर के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी