सूबे में डीएपी की कमी नहीं आने देंगे: सिंगला

पंजाब सरकार किसान विरोधी खेती कानूनों के खिलाफ किसान के साथ डटकर खड़ी है। सरकार ने हमेशा किसान हितैषी फैसले लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:28 PM (IST)
सूबे में डीएपी की कमी नहीं आने देंगे: सिंगला
सूबे में डीएपी की कमी नहीं आने देंगे: सिंगला

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब सरकार किसान विरोधी खेती कानूनों के खिलाफ किसान के साथ डटकर खड़ी है। सरकार ने हमेशा किसान हितैषी फैसले लिए हैं। यह बातें लोक निर्माण मंत्री विजयइंद्र सिगला ने मंगलवार को खेतीबाड़ी व किसान भलाई संगरूर द्वारा धूरी रोड पर स्थित एक होटल में रबी की फसलों और धान की पराली की संभाल के लिए लगाए जिला स्तरीय सिखलाई कैंप में कहीं।

सिगला ने कहा कि किसानों को डीएपी की कमी नहीं आने दी जाएगी। पंजाब के किसानों के लिए 22 रैंक डीएपी के मंजूर हो गए हैं। इसमें से तीन रैंक जिला संगरूर में जल्द पहुंचेंगे। उन्होंने किसानों को मछली पालन, मधु मक्खी पालन, पशु पालन, मुर्गी पालन, डेयरी, बागबानी व फूलों की काश्त अपनाने की अपील की। अनाज मंडियों में पंजाब सरकार ने धान की फसल प्रबंधन करने के लिए प्रत्येक प्रबंध कर लिए गए हैं। किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की अनाज उगाने में बहुत बड़ी भूमिका है जिससे पूरा देश दो वक्त की रोटी खाता है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों पर थोपे जा रहे कानून तुरंत रद किए जाएं। इससे पहले सिगला ने कैंप में विभिन्न प्रदशर्नियों का निरीक्षण किया।

संयुक्त डायरेक्टर खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग पंजाब डा. बलदेव ने पंजाब सरकार के किसानों के लिए प्रबंधन किए बीज, खाद, कीटनाशक के बारे में जानकारी दी। डा. जसविदर सिंह ग्रेवाल खेतीबाड़ी अफसर संगरूर ने बताया कि सरकार द्वारा इन सीटू स्कीम के तहत पोर्टल के जरिए किसानों को मशीनरी की सैक्शन की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह खेती मशीनरी जल्द खरीदकर उसकी वैरिफिकेशन करवाएं, ताकि गेहूं के सीजन से पहले पराली का प्रबंधन हो सके। आखिर में जिले के 28 प्रगतिशील किसानों को मुख्य मेहमान द्वारा सम्मानित किया गया। स्टेज संचालन खेतीबाड़ी विकास अफसर इनफो डा. अमरजीत सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी