ब्राह्मण समाज की समस्याओं का समाधान होगा

स्थानीय माता राज राजेश्वरी मंदिर नाभा गेट में धार्मिक समागम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:52 PM (IST)
ब्राह्मण समाज की समस्याओं का समाधान होगा
ब्राह्मण समाज की समस्याओं का समाधान होगा

जागरण संवाददाता, संगरूर

स्थानीय माता राज राजेश्वरी मंदिर नाभा गेट में धार्मिक समागम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान एसपी शर्मा, संरक्षक अमरजीत शर्मा व बिमल किशोर, महासचिव अविनाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविदर सिंह गुड्डू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष परमिदर शर्मा ने संयुक्त तौर पर नेतृत्व किया।

समारोह में श्री ब्राह्मण सभा भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एडवोकेट शेखर शुकला मुख्य मेहमान थे। पंजाब एग्रो कार्पोरेशन के चेयरमैन गीता शर्मा सुनाम व नौजवान नेता संदीप शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की।

धार्मिक समागम के दौरान श्री सुंदर कांड पाठ श्रद्धा व विधिपूर्वक पंडित सिध राज शर्मा द्वारा करवाए गए। गणेश पूजन की रस्म समाज सेवी रविदर गुड्डू, सोनिया रानी, नवनीत कौशल, विजेता शर्मा, अजय कौशल, कंनु प्रिया द्वारा श्रद्धा से करवाया गया। इस उपरांत श्री सुंदर कांड पाठ आरंभ किया गया और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने उपरांत आरती की गई।

एडवोकेट शेखर शुक्ला को ब्राहमण सभा भलाई बोर्ड का चेयरमैन बनने उपरांत पहली बार संगरूर आने पर सम्मानित किया गया। महासचिव अविनाश शर्मा ने मंच संचालन किया। जय ज्वाला समिति के चेयरमैन व प्रांतीय पेंशनर नेता राज कुमार अरोड़ा ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने ब्राहमण सभा भलाई बोर्ड बनाकर समाज को शानदार तोहफा दिया है, जिसकी सहायता से समाज को पेश आने वाली मुश्किलों का समाधान किया जा सकेगा।

इस मौके प्रदीप मैनन, परमिदर शर्मा, एसपी शर्मा, मंजूला शर्मा, नरिदर शर्मा प्रधान यूथ ब्राह्मण सभा, ठेकेदार नरेश शर्मा, गुरिदर जोशी, गोबिदर शर्मा, रघबीर चंद शर्मा आदि ने भी संबोधित किया और श्री शुक्ला को चेयरमैन बनने पर मुबारकबाद दी।

एडवोकेट शेखर शुक्ला ने पंजाब सरकार का बोर्ड बनाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को पेश आ रही समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। पंजाब व जिला व तहसील स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी, जो समय-समय पर समाज को आने वाली मुश्किलें भलाई बोर्ड के नोटिस में लाएंगी। राज कुमार, प्रदीप मैनन, गीता शर्मा सुनाम व परविदर शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके कुलवंत राय शर्मा, धर्मपाल जोशी समाना, कपिल देव रोपड़, दिपत आशू शुकला समराला, विकास शर्मा रोपड़, माधव शुकला, कुलदीप शर्मा, बलजीत शर्मा सरपंच, भगवान दास, नसीब चंद आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी