श्रद्धा और विश्वास ही शिव व पर्वती हैं : मनोज

संत शिरोमणि इच्छापूर्ति श्री बाला जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर संगीतमय श्री राम कथा एवं श्री सुंदरकांड पाठ महायज्ञ का आयोजन 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक श्री बाला जी धाम में आयोजित किया जा रहा है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:33 PM (IST)
श्रद्धा और विश्वास ही शिव व पर्वती हैं : मनोज
श्रद्धा और विश्वास ही शिव व पर्वती हैं : मनोज

संसू, संगरूर : संत शिरोमणि इच्छापूर्ति श्री बाला जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर संगीतमय श्री राम कथा एवं श्री सुंदरकांड पाठ महायज्ञ का आयोजन 19 से 27 अप्रैल तक श्री बाला जी धाम में आयोजित किया जा रहा है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में पूजा की रस्म डा. दिनेश गुप्ता व डा. आर के गोयल चेयरमैन आसरा ग्रुप आफ़ इंस्टीट्यूट ने करवाई। पूजा यज्ञ आचार्य पंडित संतोष कुमार शर्मा द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न करवाया। गौरव जनालिया ने बताया कि पहले श्री राम कथा का समय रात्रि 7:30 बजे था पर कोविड गाइडलाइन व प्रशासन की हिदायतों के अनुसार अब समय शाम को 4:00 बजे कर दिया गया है। सभी भक्तजन गाइडलाइन का पालन करें।

कथा व्यास मनोज जी महाराज ने कहा श्रद्धा और विश्वास ही शंकर और पार्वती हैं यह शरीर ही अयोध्या है। इसमें आत्मा रूपी दशरथ निवास करते हैं। मनसा वाचा कर्मणा रूपी इनकी कौशल्या सुमित्रा केकई आदि तीन रानियां हैं। राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न अर्थात धर्म अर्थ काम मोक्ष चार पुत्र हैं पुरुषार्थ और परमार्थ वशिष्ठ तथा विश्वामित्र हैं। परदोष दर्शन की भावना ही ताड़का है। सत्कर्म ही यज्ञ है आलस्य और पाखंड मारीच सुबाहु हैं। जिनसे धर्म रूपी राम को सत्कर्म रूपी यज्ञ की रक्षा करते हुए आगे बढ़ना है। तभी अज्ञान रूपी अहिल्या का उद्धार संभव है वैराग्य ही जनक हैं भक्ति ही सीता है। चुनौती ही शिव धनुष है स्वयं पर विजय प्राप्त करना ही स्वयंवर है। इस अवसर पर अमन बंसल(बंटू), रजत जैन, शीतल मित्तल, अनिल गोयल, नारायण शर्मा, संजीव नागरा, राजेश बांसल, सोनू सिगला, अर्श शर्मा, सक्षम बांसल, अभी कुमार, अजीत कुमार, लव शर्मा, परमानंद अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी