सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पेंशनर किए सम्मानित

श्री दुर्गा सेवा दल संगरूर ने सिविल अस्पताल संगरूर में देवी सिगला डिपल जिदल गुरमीत सिंह पवन कुमार गोबिद लाल आदि के सहयोग से चलाए जा रहे लंगर भवन में विशेष समागम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:23 PM (IST)
सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पेंशनर किए सम्मानित
सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पेंशनर किए सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर : श्री दुर्गा सेवा दल संगरूर ने सिविल अस्पताल संगरूर में देवी सिगला, डिपल जिदल, गुरमीत सिंह, पवन कुमार, गोबिद लाल आदि के सहयोग से चलाए जा रहे लंगर भवन में विशेष समागम आयोजित किया। पेंशनर नेता राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि दल द्वारा अस्पताल में चलाए जा रहे लंगर में लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा होमी भाबा कैंसर अस्पताल में दाखिल मरीजों को रोजाना सुबह व शाम को लंगर वितरित किया जाता है। कोरोना से बचाव के लिए कपड़े से बने मास्क भी वितरित किए जा चुके हैं। संस्था का यह प्रयास प्रशंसनीय है। अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में रोजाना मरीजों व उनके घरवालों के लिए दलिया, फल, चाय, दाल, रोटी, चावल, सब्जी इत्यादि भोजन मुहैया करवाया जाता है। वहीं रेडक्रास संगरूर द्वारा शुरू किए नशामुक्ति अस्पताल में मरीजों और गुरु अर्जन देव कुष्ठ आश्रम में रोगियों को रोजाना भोजन दिया जाता है। अरोड़ा ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर, पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए एक हजार दो सौ पौधे ट्री गार्ड समेत लगाए जा चुके हैं। गर्मियों में फ्री चलती जल सेवा दी जाती है। गरीब परिवारों को राशन बांटा जाता है। विद्वान डा. चरणजीत सिंह उडारी ने विचार पेश किए। आखिर में समाजसेवी राज कुमार अरोड़ा, डा. चरणजीत सिंह उडारी, डीपी सिंह को सम्मानित किया गया। सिगला द्वारा संकट के समय में सहयोग करने वाले दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। इस मौके पर विजय सिगला, सतदेव शर्मा, गोबिद पाल, नरेश शर्मा, अंजू रानी, विजय जिदल, देवी सिगला, गोबिदरपाल शर्मा, डिप्पी जिदल, वेद प्रकाश सिगला, सुमित गोयल, पवन कुमार, रोशन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी