अगस्त में जन्मदिन वाले सीनियर सिटीजन सम्मानित

सीनियर सिटीजन भलाई संस्था द्वारा अगस्त में पैदा हुए सदस्यों का जन्मदिन मनाने के लिए बनासर बाग संगरूर में समागम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 04:25 PM (IST)
अगस्त में जन्मदिन वाले सीनियर सिटीजन सम्मानित
अगस्त में जन्मदिन वाले सीनियर सिटीजन सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर

सीनियर सिटीजन भलाई संस्था द्वारा अगस्त में पैदा हुए सदस्यों का जन्मदिन मनाने के लिए बनासर बाग संगरूर में समागम आयोजित किया गया। इसमें विशेष तौर पर नए प्रधान पाला मल सिगला, गुरपाल सिंह, गुरिदरजीत सिंह वालिया, दलजीत सिंह जख्मी, प्रो. मलकीत सिंह खटड़ा, जीत सिंह ढींडसा, सुरिदरपाल गुप्ता शामिल हुए।

भूपिदर सिंह महासचिव द्वारा किए मंच संचालन दौरान कोरोना महामारी व किसान आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इसके पश्चात डा. मलकीत सिंह खटड़ा, डा. चरणजीत सिंह उडारी, आरएस मदान, सुधीर वालिया, इंजीनियर प्रवीन बांसल, ओपी अरोड़ा, शक्ति मित्तल ने बुजुर्गों की सेहतयाबी की कामना की। 90 वर्षीय से अधिक आयु वाले सुपर सिटीजन पृथ्वी राज गांधी, पूर्ण चंद जिदल, प्रताप सिंह, महिदर सिंह को यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आखिर में जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए प्रधान सिगला ने कहा कि जल्द संस्था की बिल्डिग में विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा वैक्सीनेशन कैंप लगाने सहित पर्यावरण की शुद्धता हेतु पौधे लगाए जाएंगे। प्रधान गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, लाल चंद, सरबजीत सिंह, ओपी खिपल, डा. नरविदर सिंह, राज कुमार अरोड़ा, सुरेश गुप्ता, अमरजीत सिंह, सुमन जख्मी आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी