सरपंच यूनियन ने भगवंत मान से की मुलाकात

सरपंच पंचायत यूनियन पंजाब के प्रधान गुरमीत सिंह फतेहगढ़ साहिब की अध्यता में सांसद से मिले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:02 PM (IST)
सरपंच यूनियन ने भगवंत मान से की मुलाकात
सरपंच यूनियन ने भगवंत मान से की मुलाकात

जागरण संवाददाता, संगरूर :

सरपंच पंचायत यूनियन पंजाब के प्रधान गुरमीत सिंह फतेहगढ़ साहिब द्वारा सरपंचों व पंचों की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान व सांसद भगवंत मान के साथ अहम बैठक की। बैठक पश्चात बातचीत करते गुरमीत सिंह ने बताया कि उनको मांगों के हल के लिए कई बार पंचायत मंत्री को मिलने के अलावा प्रदर्शन भी किए गए। मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी से भी बैठक करने की मांग की। लेकिन उनका मुद्दा हल नहीं हो सका। ऐसे में फैसला किया गया है कि सभी पार्टियों के प्रधानों को मांगों संबंधी कापियां सौंपी जाएंगी। जो पार्टी उनकी मांगे पूरी करेगी या वादा करेगी उसका चुनाव के समय साथ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आम आदमी पार्टी से शुरुआत करते हुए भगवंत मान से मुलाकात की गई है। मान ने पहले सरपंचों को 25 हजार व पंचों को 10 हजार वेतन लगाने का ब्यान दिया था। मुलाकात में मान ने पंचायत के वेतन, बीमा व अन्य मांगों को आप के आने वाले चुनाव मैनिफेस्टो में डालने का वादा किया है। इस मौके उप प्रधान रविदर सिंह, खजानची रोहीराम, उप सचिव चमकौर सिंह, जिला प्रधान फतेहगढ़ साहिब कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

कैप्टन के जरिए पंजाब में रहा भाजपा का राज : भराज

जागरण संवाददाता, संगरूर : भाजपा के हक में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह का बयान देना साबित करता है कि चार वर्ष तक पंजाब में कांग्रेस का नहीं, बल्कि भाजपा का राज चल रहा था। उक्त विचार हलका संगरूर से आप नेता नरिदर कौर भराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान आंदोलन, बेअदबी, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। दूसरी तरफ अब पंजाब के हकों में दखलंदाजी करना इस बात का पक्का सबूत है कि पंजाब भाजपा सरकार के कब्जे में है। अकाली दल ने दस वर्षों में पंजाब का उतना नुकसान नहीं किया, जितना कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों में कर दिया है।

chat bot
आपका साथी