हादसे में सरपंच के पुत्र की मौत

नजदीकी गांव बटूहा खुर्द के सरपंच के बेटे की शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:50 PM (IST)
हादसे में सरपंच के पुत्र की मौत
हादसे में सरपंच के पुत्र की मौत

संवाद सूत्र, लोंगोवाल (संगरूर)

नजदीकी गांव बटूहा खुर्द के सरपंच के बेटे की शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता सरपंच जगदीश सिंह ने बताया कि उसका लड़का रशप्रीत अपने मोटरसाइकिल पर खेतों में काम करने गया था। जब वह शाम को वापस लौट रहा था तो शेरों रोड पर स्थित पानी की फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा उसे संगरूर डाक्टरी सहायता हेतु ले जाया गया तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना लोंगोवाल के प्रमुख इंस्पेक्टर जरनैल सिंह व एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल संगरूर भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी