सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत खजांची का पुतला जलाया

चीमां नगर पंचायत में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के लेखाकार हैपी कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:07 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत खजांची का पुतला जलाया
सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत खजांची का पुतला जलाया

संवाद सूत्र, चीमां (संगरूर)

चीमां नगर पंचायत में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के लेखाकार हैपी कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह व उप प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से उन्हें फरवरी, मार्च व अप्रैल का वेतन नहीं दिया गया। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा गत समय सफाई कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई थी। उसके परिवार को बीमे की बनती रकम 12 लाख रुपये और दो लाख रुपये का चेक अभी तक नहीं दिया गया है। इससे पीड़ित परिवार व यूनियन सदस्यों में रोष पाया जा रहा है। इस मौके राजू राम, किरना देवी, दर्शना देवी, रजिदर सिंह, अवतार सिंह, सुरिदर कुमार आदि उपस्थित थे।

इस संबंधी नगर पंचायत चीमां के लेखाकर हैपी कुमार ने कहा कि नगर पंचायत की कमाई कम होने से सर्फाइ कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सके। यदि पंचायत के पास कहीं से पैसे का प्रबंध होता है तो उनको पहल के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी