अध्यापक सुखविदर सिंह को किया सम्मानित

संवाद सूत्र धूरी (संगरूर) नजदीकी गावं इसड़ा की संगत धार्मिक समागम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:28 PM (IST)
अध्यापक सुखविदर सिंह को किया सम्मानित
अध्यापक सुखविदर सिंह को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)

नजदीकी गावं इसड़ा की संगत धार्मिक समागम करवाया। इसमें बाबा भरपूर सिंह सेखा जलूर वालों की ओर से दीवान सजाकर संगत को गुरु के उपदेश दिए। पाठ के भोग के पश्चात स्टेट अवार्डी अध्यापक सुखविदर सिंह ढढोगल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान व स्टेज संचालक डा. नछत्तर सिंह ने बताया कि सुखविदर सिंह को अध्यापक दिवस पर पांच सितंबर को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अध्यापक सुखविदर सिंह द्वारा संगत व कमेटी का धन्यवाद किया गया। मौके पर सरपंच चमकौर सिंह, नंबरदार गुरचरन सिंह, नछत्तर सिंह, हरपाल सिंह, रणधीर सिंह, रामदित्ता सिंह, नेत्रपाल सिंह, नंबरदार गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी