सुनाम में प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन निकाला

संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) : गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में ऐ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:59 PM (IST)
सुनाम में प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन निकाला
सुनाम में प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन निकाला

संवाद सहयोगी, सुनाम ऊधम ¨सह वाला (संगरूर) : गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही पहली की ओर से विशाल व भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया। विभिन्न स्थानों पर इस नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया और लंगर लगाए गए। नगर कीर्तन की अगुआई पांच प्यारों ने की और सुंदर पालकी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। गुरु पर्व के अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता दामन बाजवा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रा¨जदर ¨सह राजा और अकाली दल के जिलाध्यक्ष प्रितपाल ¨सह हांडा ने सभी को बधाई दी और कहा कि महान गुरू नानक देव जी ने पूरी दुनिया में ज्ञान की रोशनी बांटी है। उनके बताए संदेश को अपनाने की जरूरत है। इस मौके पर निशान ¨सह, जंगीर ¨सह, कुलदीप ¨सह, श¨मदर ¨सह, रोशन ¨सह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी