समाज सेवा सोसायटी ने बांटा जरूरतमंदों को राशन

संवाद सहयोगी अहमदगढ़ (संगरूर) समाजसेवा सोसायटी अहमदगढ़ की ओर से प्रधान रछपाल सिंह जसपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:12 PM (IST)
समाज सेवा सोसायटी ने बांटा जरूरतमंदों को राशन
समाज सेवा सोसायटी ने बांटा जरूरतमंदों को राशन

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : समाजसेवा सोसायटी अहमदगढ़ की ओर से प्रधान रछपाल सिंह, जसपाल सिंह, कुलविदर सिंह, अरूण शैली की अगुआई में 18वां राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया गया। लॉकडाउन के चलते संस्था ने घर-घर राशन वितरण किया था।

संस्था के प्रधान रछपाल सिंह ने कहा कि दानी सज्जनों की सहायता से जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवाया जाता है। संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवार को ट्राईसाइकिल दिया गया। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद की जा रही है। इस अवसर पर गगनदीप गर्ग, मोनू महोली, कृष्ण चाटली, संनी गर्ग, रूपि गरचा,राजन वर्मा, गगन गर्ग बीजेपी, कपिल बांसल, तुषार वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, विजय वर्मा, जसपाल सिंह, मनप्रीत सिंह बिर्दी, सचिन वर्मा, दविदर शर्मा, दविदर जंडाली, सोनी सियाड़, सिमी सियाड़, रामजीत सिंह, शिवम सिगला, चंद्र शेखर शेट्टी, अमन अत्री, बंटी अत्री, अरविद शर्मा, जसविदर सिंह, राजू छपार, माना छपार, इंद्र सिंह सेखों, एडवोकेट बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी