एकांतवास का उल्लंघन करने वाले पर केस दर्ज

संवाद सूत्र सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) नजदीकी गांव लख्मीरवाला में बर्तन की एक फैक्ट्री में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:46 PM (IST)
एकांतवास का उल्लंघन करने वाले पर केस दर्ज
एकांतवास का उल्लंघन करने वाले पर केस दर्ज

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : नजदीकी गांव लख्मीरवाला में बर्तन की एक फैक्ट्री में काम करने वाला प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव आने के बाद घर से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त प्रवासी मजदूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रायपुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 13 के निवासी वनीत जैन ने बताया कि वह लखमीरवाला में बर्तन की फैक्टरी किराए पर लेकर बर्तन बनाने का कार्य करता है। उसकी फैक्ट्री पर काला बलूया जिला बैजनाथ का संजय ठाकुर काम करता है। संजय को कुछ दिनों से बुखार था। संजय का कोरोना टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सेहत विभाग ने उसे एकांतवास में रहने के लिए कहा था। उन्होंने संजय के एकांतवास में रहने के लिए अलग से कमरा भी दे दिया, मगर वह भाग गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी