पांच साल का काम देख जनता ने दुबारा दिया मौका : भगवंत मान

लोकसभा हलका संगरूर से सांसद व पार्टी प्रांतीय प्रधान भगवंत मान लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके गदगद हो उठे। जीत हासिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि विगत 5 वर्ष उनके द्वारा लोगों की गई सेवा का परिणाम ही उनकी दूसरी जीत है। लोगों ने उनका रिपोर्ट कार्ड देख व कामकाज को देखते हुए ही दूसरी बार मौका दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 07:26 PM (IST)
पांच साल का काम देख जनता ने दुबारा दिया मौका : भगवंत मान
पांच साल का काम देख जनता ने दुबारा दिया मौका : भगवंत मान

सोनू उप्पल, बरनाला :

लोकसभा हलका संगरूर से सांसद व पार्टी प्रांतीय प्रधान भगवंत मान लगातार दूसरी बार जीत हासिल करके गदगद हो उठे। जीत हासिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि विगत 5 वर्ष उनके द्वारा लोगों की गई सेवा का परिणाम ही उनकी दूसरी जीत है। लोगों ने उनका रिपोर्ट कार्ड देख व कामकाज को देखते हुए ही दूसरी बार मौका दिया है।

नेल्सन मंडेला का एक उदाहरण है कि कौम खुश हुए तो कौम को आगे बढ़ खुशी मनाने देना चाहिए। अगर कौम पर संकट आए तो आगे होकर संघर्ष करना चाहिए। दिल्ली में चाहते हैं केजरीवाल की सरकार : भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि बेशक दिल्ली में उनकी सीटें नहीं आई, लेकिन इसका मतलब लोग दिल्ली में केजरीवाल चाहते हैं, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली में सुविधाओं को देखते हुए आज भी केजरीवाल को पसंद करते हैं। फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उन पर तंज कसने वाले व उन पर कूट प्रचार करने वाले आज अपनी जमानत जब्त करवा बैठ गए हैं। आज सुखपाल सिंह खैहरा, जसराज जस्सी व सिमरजीत सिंह बैंस अपनी जमानत तक नहीं बचाए पाए। देखते जाओ 2022 में होता है क्या: भगवंत मान

सांसद भगवंत मान ने कहा कि बाप बेटा (सुखदेव सिंह ढींडसा-परमिदर सिंह ढींडसा) को उन्होंने नहीं लोगों ने हराया है व आज की जीत उनकी नहीं लोगों की जीत है। यह लोगों की मांग है व दूसरी पार्टियों से उनकी परेशानी की उदाहरण है कि पंजाब के लोग आज तीसरा फ्रंट मांग रहे हैं। आप देखते जाओ 2022 में होता क्या है ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे की सैकड़ों वर्ष पुरानी पार्टियां भी देख दंग व हैरान रह जाएंगी। जिस तरह संगरूर से जमानत जब्त की है, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी 2022 में सभी पार्टियों की जमानत जब्त कर रिकॉर्ड दर्ज करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी