सफाई सेवकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

अपनी मांगों को लेकर नगर कौंसिल लहरागागा के सफाई कर्मचारियों द्वारा शुरू की अनिश्चितकालीन कलमछोड़ हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 05:12 PM (IST)
सफाई सेवकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
सफाई सेवकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)

अपनी मांगों को लेकर नगर कौंसिल लहरागागा के सफाई कर्मचारियों द्वारा शुरू की अनिश्चितकालीन कलमछोड़ हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण सफाई व नगर कौंसिल से संबंधित काम पूरी तरह से ठप रहे। इससे शहर में जगह-जगह सूखे पत्ते, कचरा, प्लास्टिक के लिफाफे बिखरे हुए पाए गए। सफाई न होने की सूरत में कोरोना के चलते कोई अन्य बीमारी फैलने का डर बन गया है।

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुखविदर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर हरी राम, एटक प्रधान कामरेड महिदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार उन्हें पक्का करने के वादे से लगातार मुकर रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा। उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी