शिअद यूथ विग के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

शिरोमणि अकाली दल यूथ विग जिला संगरूर के प्रधान सिमरप्रताप सिंह बरनाला की ओर से नवनियुक्त किए पदाधिकारियों को पूर्व विधायक हलका संगरूर बाबू प्रकाश चंद गर्ग द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:35 PM (IST)
शिअद यूथ विग के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
शिअद यूथ विग के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

शिरोमणि अकाली दल यूथ विग जिला संगरूर के प्रधान सिमरप्रताप सिंह बरनाला की ओर से नवनियुक्त किए पदाधिकारियों को पूर्व विधायक हलका संगरूर बाबू प्रकाश चंद गर्ग द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गर्ग द्वारा नौजवानों को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया, कहा कि पार्टी में दोबारा नौजवानों की संख्या बढ़ रही है। जो बेहद शुभ संकेत है। यूथ की शक्ति से पार्टी अपने निशाने को सर करेगी। गर्ग ने कहा कि अकाली दल व बसपा गठजोड़ की सरकार आने पर सभी नौजवानों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह बंटी, हरविदर सिंह व जगतार सिंह को सीनियर उप प्रधान, वरिदर सिंह, जरनैल सिंह, मिठू सिंह, अवतार सिंह गुरप्रीत सिंह, हरिदर सिंह को उप प्रधान, अमरीक सिंह, गुरनैब सिंह, लखविदर सिंह, मनवीर सिंह को महासचिव, जीवन सिंह, अमनदीप को सचिव नियुक्त किया। इस मौके रूपिदर सिंह पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी भवानीगढ़, रवजिदर सिंह काकड़ा, तेजिदर सिंह संघरेड़ी जिला प्रधान शहरी, प्रेम चंद गर्ग पूर्व नगर कौंसिल प्रधान, हरविदर सिंह, गमदूर सिंह, प्रभजीत सिंह, नरिदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी