शिअद डेमोक्रेटिक आखिरी पड़ाव तक किसानों के साथ : ढींडसा

संवाद सहयोगी संगरूर शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने खेती विधेकय का विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:34 PM (IST)
शिअद डेमोक्रेटिक आखिरी पड़ाव तक किसानों के साथ : ढींडसा
शिअद डेमोक्रेटिक आखिरी पड़ाव तक किसानों के साथ : ढींडसा

संवाद सहयोगी, संगरूर :

शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने खेती विधेयक के खिलाफ किसान संगठनों के सांझे आह्वान पर अकाली दल डेमोक्रेटिक व अन्य राजनीतिक पक्षों ने हिमायत देकर पंजाब बंद को सफल बनाने पर सभी संगठनों का धन्यवाद किया। पंजाब के लोगों में जागी चेतना व आपसी सांझ ने केंद्र सरकार को फिक्रमंद कर दिया है। ढींडसा ने कहा कि शिअद डेमोक्रेटिक के वर्करों ने पंजाब भर में किसानों का डटकर साथ दिया है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने भी पार्टीबाजी से ऊपर उठकर संघर्ष में अपनी हिमायत की है, जिससे शिअद डेमोक्रेटिक ने पंजाब में सम्मान हासिल कर केंद्र सरकार को सीधे तौर पर टक्कर दी है, जबकि सुखबीर बादल को लोगों ने बुरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस सरकार की कारगुजारी से लोग पहले ही परिचित हैं। यह दोनों पार्टियां केंद्र सरकार के हक में भुगत रही हैं। तीसरी आम आदमी पार्टी उसका पंजाब में अपना कोई सही मायने में अस्तित्व नहीं है। इन सभी पार्टियों ने किसानों को अपने जाल में फंसाने के लिए हिमायत का झूठा खेल रचा है, ताकि किसान प्रभावित होकर मछली की तरह उनके जाल में खुद ही आकर फंस जाएं। ढींडसा ने पंजाब निवासियों से अपील की कि सभी को आंदोलन के आखिरी पड़ाव तक जाने तक एकजुट होकर रहना होगा, क्योंकि संघर्ष सफल होने के बीच बादल परिवार, कांग्रेस, आप व अन्य पार्टियां खूब चालबाजी करेंगी। इसलिए उनमें न फंसकर आपसी प्रेम व सांझ बनाकर रखें, तभी जाकर विजय प्राप्त होगी।

chat bot
आपका साथी