संगत अरदास में शामिल होने के लिए शिअद संयुक्त का काफिला रवाना

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर बुर्ज जवाहर सिंह वाला जिला फरीदकोट में की गई संगत अरदास में शामिल होने के लिए पार्टी प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में काफिला रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 05:55 PM (IST)
संगत अरदास में शामिल होने के लिए शिअद संयुक्त का काफिला रवाना
संगत अरदास में शामिल होने के लिए शिअद संयुक्त का काफिला रवाना

जागरण संवाददाता, संगरूर

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर बुर्ज जवाहर सिंह वाला जिला फरीदकोट में की गई संगत अरदास में शामिल होने के लिए पार्टी प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में काफिला रवाना हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कार व जीप शामिल हुईं।

रवानगी से पहले ढींडसा श्री मस्तुआना साहिब में नतमस्तक हुए व संगत को फरीदकोट में होने वाली अरदास में शामिल होने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जून 2015 को गांव बरगाड़ी जिला फरीदकोट में कुछ शरारती तत्वों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग फाड़कर गलियों व नालियों में बिखेर दिए थे। उस समय शिरोमणि अकाली दल की सरकार थी व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल थे, लेकिन पंथ हितैषी कहलाने वाले इन दोनों नेताओं ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि बेअदबी घटनाओं ने सिख कौम के सीने को छलनी कर दिया है। ऐसे में जब तक आरोपियों पर कार्रर्वाइ नहीं होती, शांति नहीं मिलेगी। इस मौके काफिले में जत्थेदार गुरबचन सिंह बची, सुखवंत सिंह सराओं, केवल सिंह जलान, पूव्र् चेयरमैन रणधीर सिंह रखड़ा, पूर्व डीएसपी नाहर सिंह, पूर्व सूचना कमिश्नर अजीत सिंह चंदूर्राइयां, जयपाल सिंह मंडिया, हरदेव सिंह रोगला, रामपाल सिंह बैहणीवाल, पूर्व चेयरमैन सतगुर सिंह नमोल, मोहम्मद तुफैल, हरी सिंह नंगला, केवल सिंह, हरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, रणधीर सिंह समूरां, सुखजिदर सिंह संधड़ा, पूर्व चेयरमैन नरिदर सिंह, बिदरपाल नमोल, अमरिदर सिंह, मनप्रीत सिंह, रेशम सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह, जरनैल सिंह, हरमेश सिंह, गुरजंट सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी