सांझ केंद्र ने 8.93 लाख सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई

जिला कम्युनिटी पुलिस अफसर संगरूर गुरप्रीत सिंह सिकंद पीपीएस द्वारा जिला सांझ केंद्र के कमेटी सदस्यों से बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 04:14 PM (IST)
सांझ केंद्र ने 8.93 लाख सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई
सांझ केंद्र ने 8.93 लाख सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई

जागरण संवाददाता, संगरूर

जिला कम्युनिटी पुलिस अफसर संगरूर गुरप्रीत सिंह सिकंद पीपीएस द्वारा जिला सांझ केंद्र के कमेटी सदस्यों से बैठक की गई। इसमें वर्ष 2014 से जून 2021 तक सांझ केंद्र की सेवाओं पर गौर किया गया।

एसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस सांझ केंद्रों के जरिए बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाने को वचनबद्ध है। सांझ केंद्र द्वारा अब तक कुल 893815 सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई हैं। महिलाओं व बच्चों का शोषण, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, नशे हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए 2165 सेमिनार लगाए जा चुके हैं। विभिन्न मामलों में कुल 579 शिकायतों का निपटारा करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी