राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड में रूहिका ने 18वां स्थान हासिल किया

साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा सत्र 2020-21 के लिए आयोजित की राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड प्रतियोगिता में वसंत वैली पब्लिक स्कूल लड्डा की छात्रा रूहिका गुप्ता ने वशिष्ट स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 04:45 PM (IST)
राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड में रूहिका ने 18वां स्थान हासिल किया
राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड में रूहिका ने 18वां स्थान हासिल किया

संवाद सूत्र, धूरी (संगरूर)

साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा सत्र 2020-21 के लिए आयोजित की राष्ट्रीय विज्ञान ओलिंपियाड प्रतियोगिता में वसंत वैली पब्लिक स्कूल लड्डा की छात्रा रूहिका गुप्ता ने वशिष्ट स्थान हासिल किया है। संस्था की प्रिसिपल योगिता भाटिया ने बताया कि गत सत्र की चौथी कक्षा की छात्रा रूहिका ने पंजाब चंडीगढ़ क्षेत्र में 18वां स्थान हासिल कर विशिष्ट पदक पर अधिकार किया है। रूहिका पढ़ाई व खेलों में बेहद होशियार है जिसने कई बार अच्छे नंबर लेकर संस्था का नाम रोशन किया है। संस्था के प्रधान संजय गुप्ता व रतन गुप्ता द्वारा छात्रा को सम्मानित कर अच्छे भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी