दीपक गुप्ता ने जीता लक्की रोट्रैक्टर का अवार्ड

रोट्रैक्ट क्लब (रायल) सुनाम द्वारा अध्यक्ष शीतल मित्तल व क्लब आरसीसी राजेश गोयल के नेतृत्व में स्टार नाइट आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:06 PM (IST)
दीपक गुप्ता ने जीता लक्की रोट्रैक्टर का अवार्ड
दीपक गुप्ता ने जीता लक्की रोट्रैक्टर का अवार्ड

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : रोट्रैक्ट क्लब (रायल) सुनाम द्वारा अध्यक्ष शीतल मित्तल व क्लब आरसीसी राजेश गोयल के नेतृत्व में स्टार नाइट आयोजित की गई। इस दौरान क्लब सदस्यों ने पारिवारिक सदस्यों सहित भाग लिया। समागम की शुरुआत राष्ट्रीय गायन के साथ की गई।

कालर सेरेमनी की रस्म सार्जेंट एट आर्मज राजेश सिगला ने अध्यक्ष शीतल मित्तल को क्लब कालर डालकर अदा की। क्लब अध्यक्ष शीतल मित्तल ने संबोधन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए क्लब सदस्यों का स्वागत किया व रोट्रैक्ट संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्रामों के साथ परिवारों की आपसी सांझ बढ़ती है।

आरसीसी राजेश गोयल ने क्लब अध्यक्ष शीतल मित्तल की अध्यक्षता में किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा की व अपनी तरफ से क्लब को हर संभव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। क्लब सचिव संदीप सोनी ने क्लब की गतिविधियों से अवगत करवाया और भविष्य में लगाए जाने वाले विभिन्न प्रोजेक्टों संबंधी जानकारी दी।

समागम के दौरान हनी कांसल को पंक्चुअल्टी अवार्ड, दीपक गुप्ता को लक्की रोट्रैक्टर, सनी कांसल को लक्की कपल का अवार्ड दिया गया। क्लब महिला सदस्य रूचि गुप्ता द्वारा क्लब सदस्यों के मनोरंजन के लिए करवाई गई तंबोला गेम में रेणु मित्तल, हनी कांसल, भावना गर्ग, मोंटी गर्ग व आशु सिगला विजयी रहे। क्लब की महिला सदस्यों व बच्चों की विभिन्न गेमस में अग्रणी रहने पर सम्मानित किया। क्लब सदस्य हरदीप विक्की ने मंच संचालन बाखूबी निभाया।

इस मौके पर मुनीश मित्तल, सनी कांसल, टिकू बांसल, जोनस गुप्ता, अतुल गुप्ता, हनी सिगला, पुनीत गर्ग, राकेश गर्ग, संजीव सिगला, मक्खन औजला, अमित गोयल, मोहित जिदल, हनी कांसल, फनिन्द्र, मिकुश गर्ग, मोहित सिगला, एडवोकेट विक्रम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी