ऋतु गोयल बनी नगर कौंसिल लोंगोवाल की प्रधान

कस्बा लोंगोवाल की नगर कौंसिल के प्रधान व उप प्रधान का चुनाव करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:25 PM (IST)
ऋतु गोयल बनी नगर कौंसिल लोंगोवाल की प्रधान
ऋतु गोयल बनी नगर कौंसिल लोंगोवाल की प्रधान

संवाद सूत्र, लोंगोवाल (संगरूर) :

कस्बा लोंगोवाल की नगर कौंसिल के प्रधान व उप प्रधान का चुनाव शुक्रवार को नगर कौंसिल दफ्तर में अमन-शांति से संपन्न हो गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के शहरी प्रधान व सीनियर नेता विजय गोयल की पत्नी ऋतु गोयल को नगर कौंसिल का प्रधान चुना गया, जबकि सीनियर कांग्रेसी नेता गुरमेल सिंह चोटियां की पत्नी नसीब कौर चोटियां उपप्रधान बनी। कांग्रेस की हलका इंचार्ज दामन बाजवा व कांग्रेसी के प्रांतीय सचिव हरमनदेव सिंह बाजवा ने चुने गए प्रधान, उप प्रधान व बाकी पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोंगोवाल इलाके के वोटरों ने कांग्रेस पार्टी के नौ पार्षदों को बहुमत से जीत दिलाई, जिसकी बदौलत आज कांग्रेस ने कौंसिल की कमान संभाल ली है। इलाके के विकास तेजी से करवाए जाएंगे। इस मौके पर मार्केट कमेटी चीमा के चेयरमैन नवदीप सिंह तोगावाल, नवाब खान, विजय गोयल, अशोक कुमार बबली, गुरमेल सिंह, रमनदीप सिंह चोटियां, बब्लू सिगला, सरपंच गुरसेवक सिंह, कांग्रेसी नेता डा. बलवंत सिंह गुमटी, हरमनजोत सिंह, हरप्रीत शर्मा, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी